{"_id":"5bd5f5fdbdec22698302715a","slug":"isle-of-man-chess-viswanathan-anand-held-by-artemiev-as-indian-challenge-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइल ऑफ मैन: भारतीय चुनौती खत्म, आनंद ने अपनी आठवीं व अंतिम बाजी अर्टेमिएव से खेली ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आइल ऑफ मैन: भारतीय चुनौती खत्म, आनंद ने अपनी आठवीं व अंतिम बाजी अर्टेमिएव से खेली ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
viswanathan anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने रविवार को आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में अपनी आठवीं व अंतिम बाजी रूस के व्लादिस्लाव अर्टेमिएव के साथ ड्रॉ खेली। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। दोनों खिलाड़ी 32 चालों के बाद बाजी ड्रॉ करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
एसपी सेतुरमन ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट के साथ ड्रॉ खेला। आनंद और सेतुरमन दोनों के एक समान 5.5 अंक रहे। अजैरबेजान के अर्कादिज नेदित्स्च ने अमेरिका के हिकारू नाकामूरा को बराबरी पर रोका। अर्कादिज और पोलैंड के रादोस्लाव 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। चार खिलाड़ी छह-छह अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन