फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका चुनाव में अंतरिक्ष से वोट देते हैं एस्ट्रॉनॉट्स, स्पेशल सीक्रेट मतपत्र का होता है इस्तेमाल

Tue, 29 Sep 2020 05:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 29 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
us election how astronauts cast vote in elections from space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धरती से 200 मील दूर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बारे में हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। लेकिन मुद्दा ये है कि अमेरिका में जिस दिन राष्ट्रपति का चुनाव होगा, उस दिन कुछ एस्ट्रॉनॉट्स यानी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में होंगे, तो वो वोट कैसे देंगे? खबरों के मुताबिक आईएसएस का मिशन छह महीने से पहले खत्म होना मुश्किल है। ऐसे में एस्ट्रॉनॉट को अंतरिक्ष से ही वोट देने के लिए खास व्यवस्था हुई है।

us election how astronauts cast vote in elections from space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में एस्ट्रॉनॉट चुनाव के समय अपना वोट दे सकें, इसके लिए साल 1997 में तकनीकी वोटिंग का एक सिस्टम विकसित करने के लिए टेक्सस विधायिका में एक बिल पास हो चुका था। इस बिल के माध्यम से एस्ट्रॉनॉट को अंतरिक्ष से ही वोट देने का अधिकार और सहूलियत मिलती है। बता दें कि साल 2016 के चुनाव में भी एस्ट्रॉनॉट ग्रेग चैमिटॉफ और एडवर्ड माइकल फिंक ने ISS के मिशन पर रहते हुए अपना वोट स्पेशल तकनीक से ही किया था।

us election how astronauts cast vote in elections from space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नियम के मुताबिक अगर चुनाव के दौरान कोई अमेरिकी नागरिक अंतरिक्ष में है तो वह संघीय पोस्टकार्ड आवेदन (FPCA) के माध्यम से वोट दे सकता है। इसके लिए सबसे पहले नासा को सचिवालय में सूचना देना होती है और इस पद्धति का इस्तेमाल करने के लिए इजाजत लेने के साथ ही सीक्रेट मतपत्र लेने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
us election how astronauts cast vote in elections from space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक साल पहले से ही इस तरह की वोटिंग के लिए तैयारी होती है कि किस चुनाव के समय कौन सा अंतरिक्ष यात्री स्पेस में होगा और क्या वह वोट करना चाहेगा? इस तैयारी के दौरान चुनाव से कई दिन पहले ही एस्ट्रॉनॉट को एक स्टैंडर्ड फॉर्म मिल जाता है, जिसे संघीय पोस्टकार्ड आवेदन कहा जाता है।

विज्ञापन
us election how astronauts cast vote in elections from space
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में चुनाव के एक दिन पहले एस्ट्रॉनॉट को एक एन्क्रिप्टेड ई मतपत्र अपलिंक हो जाता है। इस ईमेल से जो यूनिक प्रमाण पत्र भेजे गए होते हैं, उनका इस्तेमाल करते हुए एस्ट्रॉनॉट अपना वोट देते हैं। इसके बाद धरती पर उतरते ही अपलिंक को डाउनलिंक कर इसकी सूचना काउंटी के क्लर्क दफ्तर में देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed