फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC slashes funds for South Asian Games will not bear managers cost

टीम मैनेजरों का खर्च नहीं उठाएगा मंत्रालय, दक्षिण एशियाई खेलों के लिए आईओए ने दल में की कटौती

Thu, 28 Nov 2019 07:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
IOC slashes funds for South Asian Games will not bear managers cost
ioa

दक्षिण एशियाई खेलों में भाग लेने वाले दल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खुद बड़ी कटौती कर दी है। नेपाल के काठमांडू और पोखरा में एक दिसंबर से शुरू हो रहे इन खेलों के लिए खेल मंत्रालय को पहले मंजूरी के लिए 776 का भारी भरकम दल भेजा गया था। अब आईओए ने 620 के दल की मंजूरी मांगी है, जिसमें 467 खिलाड़ी हैं। वहीं खेल मंत्रालय ने टीम मैनेजरों का खर्च उठाने से इनकार कर दिया है। उन्हें अपने खर्च पर जाने के लिए कहा गया है। तीरंदाजी टीम के इन खेलों में भाग लेने पर बात नहीं बन पाई है। वहीं आईओए का दावा है कि ताइक्वांडो टीम के भाग लेने का रास्ता साफ हो गया, जबकि कराटे टीम को खेल संघ के विवादों के चलते रोक दिया गया है।

विज्ञापन


आईओए की ओर से मंत्रालय को भेजे गए संशोधित दल से तीरंदाजी, कराटे और ताइक्वांडो की टीमों का नाम हटा दिया गया, साथ ही एथलेटिक्स के दल को 127 से 98 कर दिया गया। आईओए ने मंत्रालय से कुल 21 खेलों के लिए मंजूरी मांगी है। हालांकि 467 खिलाड़ियों का जो दल आईओए ने भेजा है। उसमें भी कुछ खिलाड़ी अपने निजी कारणों से इन खेलों में भाग नहीं लेंगे। मंत्रालय को खिलाड़ियों नाम पर ऐतराज नहीं है, लेकिन उसने 19 टीम मैनेजरों का खर्च उठाने से इनकार कर दिया है। हालांकि मंत्रालय ने इन टीम मैनेजरों को दल के साथ जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है, लेकिन उन्हें अपने खर्च पर जाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed