{"_id":"60a5c7ad8ebc3edcb51b7f1e","slug":"ioc-offers-medical-aid-amid-appeal-for-cancellation-of-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: ओलंपिक रद्द करने की अपील के बीच आईओसी की चिकित्सा मदद की पेशकश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहल: ओलंपिक रद्द करने की अपील के बीच आईओसी की चिकित्सा मदद की पेशकश
Thu, 20 May 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 07:51 AM IST
सार
आईओसी और स्थानीय आयोजकों के बीच तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन बाक ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि यह मदद विभिन्न राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों की तरफ से मिलेगी और ओलंपिक गांव और खेल स्थलों पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Thomas Bach(IOC President)
- फोटो : social Media
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को जब जापान के चिकित्सा समुदाय के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है तब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने बुधवार को पेशकश की कि लगभग नौ सप्ताह बाद शुरू होने वाले खेलों के दौरान अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की मदद उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
बाक ने अपने 12 मिनट में संबोधन में जापान के लोगों और टोक्यो आने वाले खिलाड़ियों को यह आश्वासन दिलाने की कोशिश की कि आईओसी महामारी के बीच सुरक्षित ओलंपिक का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
बाक ने कहा कि कुछ कारणों से हम उन्हें (खिलाड़ियों) अभी हर चीज की जानकारी नहीं दे सकते हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात स्पष्ट है। ओलंपिक गांव सुरक्षित स्थान है तथा ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ओलंपिक गांव में रहने वाले 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लग जाएगा। जापान में रिपोर्टों के अनुसार जापान के ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल का जून से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।