फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC chief Thomas Bach arriving in Tokyo Olympic on July 8 before Games

जापान: टोक्यो में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 8 जुलाई को आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक का दौरा

Wed, 30 Jun 2021 08:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 08:33 PM IST
सार

बुधवार को टोक्यो में 714 नए मामले सामने आये जो पांच हफ्तों में सबसे ज्यादा है। यह तोक्यो में लगातार 11वां दिन है जब मामले ज्यादा हो रहे हैं जबकि इससे सात दिन पहले इनकी संख्या काफी कम थी।
 

विज्ञापन
IOC chief Thomas Bach arriving in Tokyo Olympic on July 8 before Games
थॉमस बाक - फोटो : social media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक आठ जुलाई को टोक्यो पहुंचेंगे और तीन दिन तक पृथकवास में रहने के बाद खेलों से पहले होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। बाक के 16 जुलाई को हिरोशिमा का दौरा करने की भी उम्मीद है और तभी आईओसी उपाध्यक्ष जॉन कोट्स नागासाकी का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


जापान का दौरा करने वाले गणमान्य व्यक्ति अक्सर उन शहरों का दौरा करते हैं, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अगस्त में अमेरिका द्वारा परमाणु हमले किए गए थे। बाक के दौरे से पहले टोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को टोक्यो में 714 नए मामले सामने आये जो पांच हफ्तों में सबसे ज्यादा है। यह तोक्यो में लगातार 11वां दिन है जब मामले ज्यादा हो रहे हैं जबकि इससे सात दिन पहले इनकी संख्या काफी कम थी। बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक कीशुरुआत हो रही है।
विज्ञापन


जापान में केवल 12 प्रतिशत लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। वहीं कुछ राज्यों में लगा आपातकाल 12 जुलाई को खत्म होगा और संभावना है कि सरकारी अधिकारियों को ओलंपिक के शुरू होने के दौरान फिर से राज्य में आपातकाल लगाना पड़े। कोट्स से एक महीने पहले पूछा गया था कि क्या ओलंपिक राज्य में आपातकाल के दौरान आयोजित किये जा सकते हैं तो उन्होंने कहा था, 'इसका जवाब बिलकुल हां है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed