{"_id":"5e72498f8ebc3e6fcb325149","slug":"ioa-will-close-office-due-to-coronavirus-work-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से IOA भी बंद करेगा ऑफिस, घर से होगा काम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना की वजह से IOA भी बंद करेगा ऑफिस, घर से होगा काम
Thu, 19 Mar 2020 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
olympic-ioa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते भारतीय ओलंपिक संघ (आईओसी) ने अपना ऑफिस बंद करने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए आईओए ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
आईओसी ने लुजान (स्विटजरलैंड) स्थित अपने ऑफिस को पहले से ही बंद कर रखा है। अब आईओए आगामी सोमवार से आईओसी की तर्ज पर अपना ऑफिस बंद करने जा रही है। आईओए अपने रोजमर्रा के कार्यों को घर से अंजाम देगा।
विज्ञापन
दूसरे खेल संघ भी कर सकते हैं ऐसा
आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता का कहना है कि आईओसी ने पहले से ही अपना ऑफिस बंद कर रखा है। उनके कर्मी घर से काम कर रहे हैं। उन्हें आईओसी से कुछ दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आईओए ऑफिस को सोमवार से बंद किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने तक सारे कामों को घर से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
आईओए के ऑफिस बंद किए जाने पर यह कदम दूसरे खेल संघ भी उठा सकते हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि खेल संघ घर से काम करेंगे या फिर ऑफिस बंद करेंगे। वहीं नेशनल राइफल शूटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। एक पदाधिकारी का कहना है कि अगर आईओए ऑफिस बंद करता है तो फिर वह भी यह यह कदम उठाएंगे।