{"_id":"5b120d714f1c1b8b6e8b5e01","slug":"ioa-to-take-final-call-on-scheduling-issues-plaguing-national-games-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा राष्ट्रीय खेलों पर आईओए की अहम बैठक आज, तैयारियों को लेकर चितिंत है संघ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोवा राष्ट्रीय खेलों पर आईओए की अहम बैठक आज, तैयारियों को लेकर चितिंत है संघ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक में इस बात पर अंतिम निर्णय लेगी कि गोवा तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय खेलों की मेजबान कर सकता है या नहीं। इसके अलावा कई बड़े आयोजनों की मेजबानी की दावेदारी के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
गोवा में चार से 18 नवंबर तक राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं लेकिन ढांचागत निर्माण में देरी की रिपोर्ट हैं जिससे तय कार्यक्रम पर खेलों के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों के अनुसार निशानेबाजी की स्पर्धा का स्थल तो अभी बनना ही शुरू नहीं हुआ है। यह अलग शहर में आयोजित हो सकता है। गोवा आयोजन समिति अपनी तैयारियों की प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन