फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA seeks medical report of athletes and team officials

अब खिलाड़ियों और अधिकारियों को भी देनी होगी 'खाने-पीने' की रिपोर्ट, IOA का फैसला

Thu, 02 Aug 2018 01:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
IOA seeks medical report of athletes and team officials

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एशियाई खेलों के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मांगी है जिसमें उनके धूम्रपान और मदिरापान की आदत की जानकारी भी शामिल है।

विज्ञापन


आईओए ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को हाल में पत्र लिखकर सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की मेडिकल रिपोर्ट 10 अगस्त तक सौंपने को कहा है।
विज्ञापन


नमूना मेडिकल आकलन फार्म में धूम्रपान और मदिरापान जैसी आदतों से संबंधित सवाल पूछे गए हैं जिसमें स्पष्ट तौर पर 'प्रतिदिन सिगरेट की संख्या' और 'प्रतिदिन मदिरा की मात्रा' के बारे में पूछा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत में क्या लिखा है? 

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धूम्रपान और मदिरापान से जुड़े सवाल खिलाड़ियों के लिए हैं या टीम अधिकारियों के लिए। संभावना जताई जा रही है कि ये सवाल टीम अधिकारियों के लिए हैं।

एनएसएफ को यह पत्र आईओए की ओर से उसके महासचिव राजीव मेहता ने लिखा है।

पत्र के अनुसार, 'खिलाड़ियों की ट्रेनिंग कराने वाले एनएसएफ की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि 18वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी और टीम अधिकारी खेलों के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से शीर्ष स्तर पर हों।'

निजी जानकारी देने के अलावा खिलाड़ियों को अपने मौजूदा और अतीत के मेडिकल इतिहास की जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा यह भी बताना होगा कि वे कोई पूरक आहार और दवाई ले रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed