{"_id":"5d3bcc228ebc3e6cc17cb248","slug":"ioa-protest-dropping-of-shooting-from-2022-cwg-pull-out-of-cgf-general-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए ने किया राष्ट्रमंडल आमसभा का बहिष्कार, सीजीएफ से कहा शूटिंग की करो वापसी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए ने किया राष्ट्रमंडल आमसभा का बहिष्कार, सीजीएफ से कहा शूटिंग की करो वापसी
Sat, 27 Jul 2019 09:29 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
आईओए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से शूटिंग को बाहर करने के विरोध में बड़ा कदम उठा लिया है। आईओए ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) की सितंबर में होने वाली आम सभा का न सिर्फ बहिष्कार कर दिया है, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार की धमकी भी दे डाली है।
विज्ञापन
आईओए ने सीजीएफ के सीईओ डेविड ग्रेवेंबर्ग को लिखे पत्र में कहा है कि इन खेलों में शूटिंग को वापस लिया जाए और बढ़ाए गए खेल महिला टी-20 क्रिकेट, बीच वॉलीबाल, और पैरा टेबल टेनिस पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
अध्यक्ष, सेक्रेटरी जनरल को आम सभा में जाना था
आमसभा में आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता, मेंबर स्पोट्र्स कमेटी नामदेव शिरगांवकर को जाना था। दरअसल बृहस्पतिवार को ही सीजीएफ ने शूटिंग को बाहर किए जानने की आधिकारिक सूचना आईओए को दी।
विज्ञापन
इसी का जवाब उसने आम सभा के बहिष्कार के रूप में दिया है। पत्र स्पष्ट किया गया है कि आईओए की कार्यकारिणी की बैठक में शूटिंग को बाहर किए जाने के मुद्दे को रखा जाएगा। यही नहीं इसमें राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा। पत्र में सीजीएफ से कहा गया है कि उन्हें इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए और इसे जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए।