फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International Olympic Committee staff to work from home

ओलंपिक मुख्यालय पर लगा 'ताला', कोरोना के भय से घर से ही काम करेंगे IOC स्टाफ

Mon, 16 Mar 2020 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
International Olympic Committee staff to work from home
ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लुसाने स्थित अपने मुख्यालय में सभी कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी ने एक बयान जारी करके कहा कि लुसाने स्थित उसके मुख्यालय के सभी कर्मचारी सोमवार से घर से ही काम करेंगे।

विज्ञापन


आईओसी ने एक बयान में कहा, 'कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपाय किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए मदद चाहता है।'
विज्ञापन


आईओसी ने साथ ही कहा कि 24 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों की तैयारियों पर पूरी गति से काम जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी आईओसी स्टाफ में कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ओलंपिक संग्रहालय में प्रतिदिन करीब 1000 पर्यटक आते हैं और इसलिए सोमवार से इस संग्रहालय को भी दो सप्ताह के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। उसके बाद फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed