फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International Olympic Committee says its former president Jacques Rogge has died at 79

दुखद: आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
International Olympic Committee says its former president Jacques Rogge has died at 79
आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आईओसी ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आईओसी के मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक ने शोक व्यक्त किया
आईओसी के मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'रोगे को खेल से प्यार था और एथलीटों के साथ रहना वो पसंद करते थे। उन्होंने सभी से यही करने के लिए कहा जो उन्हें अच्छी तरह जानते थे। बाक ने आगे कहा, 'खेल में उनका गजब का जुनून था। उन्हें विशेष रूप से युवा खेलों के चैंपियन और युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के लिए याद किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल तक अध्यक्ष पद पर रहे
बता दें कि रोगे को जुलाई 2001 में आईओसी का आठवां अध्यक्ष चुना गया था। वह 12 साल तक अध्यक्ष पद पर बने रहे। अधिक बीमार रहने की वजह से रोगे ने साल 2013 में अध्यक्ष का पद छोड़ा था। रोगे के नेतृत्व में एथेंस (2004) और बीजिंग (2008) में बहुत ही सफल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और सॉल्ट लेक सिटी (2002) और इटली के तूरिन (2006) में शीतकालीन ओलंपिक खेल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed