फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International Olympic Committee IOC issued rules for Tokyo Olympics

Tokyo Olympics: आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जारी किए नियम

Mon, 12 Jul 2021 08:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 12 Jul 2021 08:47 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक के  लिए नियम जारी किए हैं। खेलों के दौरान अगर हॉकी स्पर्धा के फाइनल में पहुंची टीम को कोविड की वजह से बाहर होना पड़ता है तो इसके बाद कांस्य पदक के लिए मैच नहीं होगा। 

विज्ञापन
International Olympic Committee IOC issued rules for Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो में अगर कोविड-19 के कारण हॉकी के फाइनल में पहुंची किसी टीम को बाहर होना पड़ता है तो सेमीफाइनल में उससे हारने वाली प्रतिद्वंद्वी को स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। सेमीफाइनल में दूसरी हारने वाली टीम को कांस्य पदक दिया जाएगा। खेलों के खेल-विशिष्ट नियमों (एसएसआर) में यह चीज स्पष्ट की गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय महासंघों (आईएफ) ने मिलकर एसएसआर बनाए हैं जो कोविड-19 के पॉजिटिव आने से पड़ने वाले असर और टूर्नामेंट के प्रारूप में इसके प्रबंधन को निर्धारित करने के लिए बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

इन नियमों के अनुसार, हॉकी में टीम अगर कोविड-19 के कारण भाग नहीं ले पाती हैं तो वे डिस्क्वालिफाई नहीं होंगी बल्कि उन्हें डीएनएस (शुरुआत नहीं कर पाई) चिन्हित किया जाएगा। अगर नॉकआउट चरण में टीम इससे हिस्सा नहीं ले पाती है तो उनकी हासिल की गई न्यूनतम रैंकिंग को सुरक्षित रखा जाएगा और समय के हिसाब को देखते हुए उनकी प्रतिद्वंद्वी अगले दौर में पहुंच जाएगी। हालांकि इन नियमों में फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के पॉजिटिव आने की संभावित स्थिति का जिक्र नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन व पैदल चाल में बिना खिलाड़ी होगी स्पर्धा 

ट्रैक एवं फील्ड का कोई एथलीट अगर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के कारण प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने में विफल रहा तो उसकी जगह पिछले दौर में बाहर होने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को मौका मिलेगा। ये नियम हालांकि 10,000 मीटर दौड़, मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं में लागू नहीं होंगे क्योंकि इसकी एक ही स्पर्धा होती है। इस मामलों में दौड़ का आयोजन वैसे (कोविड-9 संक्रमित) एथलीट के बिना होगा।

विज्ञापन

निशानेबाजी की मिश्रित स्पर्धा में बदल सकेंगे खिलाड़ी 

आईओसी ने प्रतियोगिता से ठीक पहले प्रतिभागी देश के खिलाड़ी के पॉजिटिव पाए जाने पर मिश्रित टीम निशानेबाजी स्पर्धा में वैकल्पिक खिलाड़ी को खिलाने की स्वीकृति दी है। हालांकि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में यह छूट नहीं दी गई है। टोक्यो में 100 देशों के 356 निशानेबाज पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक प्रतिभागी महिला 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में नजर आएंगे। टोक्यो में मिश्रित टीम एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की स्टार जोड़ी के अलावा यशस्विनी सिंह देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी पदक के लिए निशाना साधेगी। 

मिश्रित टीम एयर राइफल स्पर्धा में देवांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान के साथ दीपक कुमार और अंजुम मौदगिल की जोड़ी चुनौती पेश करेगी। इनमें से कोई निशानेबाज अगर अपनी स्पर्धाओं से पहले घातक वायरस से संक्रमित हो जाता है तो भारतीय दल और अन्य दलों के पास खिलाड़ी को बदलने का विकल्प होगा बशर्ते व्यक्तिगत पिस्टल या राइफल स्पर्धाओं में से उसके पास विकल्प उपलब्ध हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed