फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International Archer turned coach Jayantilal Nanoma passes away in road accident

पूर्व भारतीय तीरंदाज और कोच जयंतीलाल ननोमा का सड़क दुर्घटना में निधन

Mon, 01 Jun 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
International Archer turned coach Jayantilal Nanoma passes away in road accident
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज जयंतीलाल ननोमा - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और मौजूदा कोच जयंतीलाल ननोमा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार जयंतीलाल रविवार रात अपने एक साथी के साथ बांसवाड़ा से डूंगरपुर लौट रहे थे, तभी सागवाड़ा रोड पर वरदा थाने के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में जयंतीलाल के सिर में गंभीर चोट आई और खून ज्यादा बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और साथी समेत जयंतीलाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉकटर्स ने उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया, इसके पहले कि जयंतीलाल उदयपुर पहुंच पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। 34 वर्षीय ननोमा की एक बेटी भी है। 2013, 2015 और 2018 में भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच रहे चुके ननोमा वर्तमान में डूंगरपुर जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने अपनी देखरेख में राजस्थान से कई तीरंदाजों को तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed