फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indonesia Masters 2022 Lakshya Sen reaches quarterfinals defeats Rasmus Gemke in straight games

Indonesia Masters 2022: लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, डेनमार्क के रासमस गेम्के को दी करारी शिकस्त

Thu, 09 Jun 2022 05:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Jun 2022 05:21 PM IST
सार

गेम्के के खिलाफ मिली जीत के साथ सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय खिलाड़ी चोउ टिएन चेन के खिलाफ अपना मुकाबला पक्का कर लिया है। टिएन ने पिछले महीने थॉमस कप में लक्ष्य को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया था।

विज्ञापन
Indonesia Masters 2022 Lakshya Sen reaches quarterfinals defeats Rasmus Gemke in straight games
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने गुरुवार (नौ जून) को जकार्ता में डेनमार्क के रासमस गेम्के को सीधे गेम में हरा दिया। लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वो बैंकॉक में थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
विज्ञापन


20 साल के लक्ष्य ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी गेम्के को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-15 से हराया। इस जीत के साथ सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय खिलाड़ी चोउ टिएन चेन के खिलाफ अपना मुकाबला पक्का कर लिया है। टिएन ने पिछले महीने थॉमस कप में लक्ष्य को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया था। वह मैच दोनों के बीच हुआ इकलौता मुकाबला है। लक्ष्य इस बार हिसाब बराबर करने उतरेंगे।
विज्ञापन


दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार गेम्के का सामना किया। उन्होंने मैच में धैर्य दिखाया। सेन पहले गेम में 0-3 से पिछड़ने के बाद 9-6 से आगे हुए। हालांकि, गेम्के ने ब्रेक तक 11-10 की छोटी बढ़त हासिल कर ली। ब्रेक के बाद लक्ष्य ने लगातार छह अंक हासिल कर गेम्स के खिलाफ 16-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद आसानी से उन्होंने 21-18 से गेम को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ब्रेक से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करीबी रहा। लक्ष्य ने 13-12 के स्कोर के बाद लगातार चार अंक अपने नाम किए और गेम को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed