फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indias mens and womens table tennis teams one win away from qualifying for tokyo olympics

पुरुष और महिला TT टीमें टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से एक कदम दूर

Thu, 23 Jan 2020 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Indias mens and womens table tennis teams one win away from qualifying for tokyo olympics
शरत कमल और जी साथियान

भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमें बुधवार को यहां टीम क्वालीफायर में क्रमश: लक्जमबर्ग और स्वीडन के खिलाफ विपरीत हालात में जीत दर्ज करके पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करन से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

विज्ञापन


भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी जी साथियान को लुका म्लादेनोविच के खिलाफ जीत दर्ज करने में काफी पसीना बहाना पड़ा लेकिन पांचवीं वरीय भारतीय टीम के अन्य सदस्यों ने आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शुक्रवार को राउंड आफ 16 के मुकाबले में भारत का सामना 11वें वरीय स्लोवेनिया से होगा। क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी। भारत ने ओलंपिक इतिहास में कभी टीम के रूप में क्वालीफाई नहीं किया है और उसका प्रतिनिधित्व व्यक्तिगत स्पर्धाओं तक सीमित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरत कमल और हरमीत देसाई ने पहले युगल में जाइल्स मिशेली और एरिक ग्लोड को 11-9, 16-14, 11-6 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दुनिया के 30वें नंबर के खिलाफ साथियान ने इसके बाद पहले दो गेम गंवाने के बाद म्लादेनोविच को 8-11, 9-11, 11-3, 13-11, 11-6 से शिकस्त दी।

दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी अनुभवी शरत ने ग्लोड को 11-3, 11-3, 12-14, 11-5 से हराकर भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की। वरीयता से स्लोवेनिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन शरत ने कहा कि यह बराबरी का मुकाबला होगा। स्लोवेनिया की टीम में 40वें नंबर के डार्को जोर्गिक और 62वें नंबर के बोजान टोकिच की मौजूदगी के संदर्भ में शरत ने कहा, 'उनकी टीम काफी संतुलित है।'

पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी इतिहास रचने से एक जीत दूर है। 17वें नंबर की भारतीय टीम ने 11वीं वरीय स्वीडन की टीम को 3-2 से हराया। अर्चना कामत ने पांचवें और निर्णायक मुकाबले में लिंडा बर्गस्ट्रोम के खिलाफ मैच प्वाइंट बचाने के बाद 11-8, 8-11, 9-11, 11-7, 13-11 से जीत दर्ज की। भारत की यादगार जीत की नींव हालांकि टीम की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रखी जिन्होंने अपने दोनों एकल मुकाबलों में बर्गस्ट्रोम और क्रिस्टीना कालबर्ग को क्रमश: 3-1 और 3-2 से शिकस्त दी।

भारत को अगर शुक्रवार को रोमानिया की मजबूत टीम को हराना है तो विशेष प्रदर्शन करना होगा। दुनिया की 61वें नंबर मनिका भारत की टीम में शीर्ष 100 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं जबकि रोमानिया के पास 19वें नंबर की बर्नाडेट जोक्स और 31वें नंबर की एलिजाबेटा समारा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed