{"_id":"5db465078ebc3e013149aa63","slug":"indian-young-paddlers-wins-seven-medals-in-oman-junior-and-cadet-open-table-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओमान जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक
Sun, 27 Oct 2019 08:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social media
भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मस्कट में आयोजित ओमान जूनियर एवं कैडेट ओपन टूर्नामेंट में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते। इस आईटीटीएफ प्रीमियम जूनियर सर्किट प्रतियोगिता में लड़कियों के कैडेट वर्ग में भारत की बी टीम ने चीनी ताइपे-एक को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
भारतीय टीम में काव्या श्री भास्कर और निश्चिमा सरकार शामिल थी। काव्या ने अपने दोनों एकल मैच जीते। तनीशा एस. कोटेचा और सुहाना सैनी की इंडिया ए टीम को सेमीफाइनल में इसी वर्ग में इंडिया बी टीम से हार मिली। लड़कों के कैडेट वर्ग में दोनों भारतीय टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली। इन दोनों टीमों को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
लड़कियों के जूनियर वर्ग के मुकाबले राउंड रोबिन आधार पर खेले गए और इसमें इंडिया-ए टीम में शामिल स्वस्तिका घोष और अनार्ग्या मंजूनाथ ने सात अंक जुटाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस तरह इन दोनों को रजत पदक मिला। श्रेयांस गोयल और एच. जेहो की इंडिया बी टीम को ईरान के हाथों 1-3 से हार मिली और इस तरह यह टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन