फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian wrestler Sachin Rathi wins Gold in 74 kg category final in junior Asian Championships 2018

भारतीय पहलवान सचिन-दीपक ने लगाया स्वर्णिम दांव, एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2018 में जीता गोल्ड

Sun, 22 Jul 2018 09:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Indian wrestler Sachin Rathi wins Gold in 74 kg category final in junior Asian Championships 2018

भारतीय पहलवान सचिन राठी ने फाइनल में पलटवार करते हुए जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा दीपक पूनिया भी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक और इतने ही कांस्य पदक अपने नाम किए। 

विज्ञापन


रविवार को भारत के पांच में से चार पहलवान पदक रेस में पहुंचे जिनमें से सूरज राजकुमार कोकटे (61) और मोहित (125) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। 92 भारवर्ग में सोमवीर के हाथ निराशा लगी। मेजबान भारत 173 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप में ईरान (189) के बाद दूसरे स्थान पर रहा। तीसरा स्थान उज्बेकिस्तान (128) को मिला। 
विज्ञापन


सचिन राठी 74 भारवर्ग में मंगोलिया के बेट इर्देने बायमबासुरेन के खिलाफ पहले राउंड में 2-5 से पिछड़ रहे थे। एक समय 2-9 से भी पिछड़ रहे थे लेकिन देखते ही देखते उन्होंने बाजी पलटते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। भारतीय जूनियर टीम के कोच महासिंह राव ने कहा कि मैंने सचिन को सलाह दी थी कि मंगोलियन को पकड़ से दूर न जाने दें और पिछड़ने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे। उसने योजना पर सही काम किया और उसका फल मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर जिले के सारा गांव के रहने वाले दीपक पूनिया ने 86 भारवर्ग के फाइनल में तुर्केमेनिस्तान के अजत गाजियेव को तकनीकी आधार पर हराया। दो साल पहले वर्ल्ड कैडेट में स्वर्ण जीतने वाले दीपक ने इससे पहले ईरान के सैयद साजिद को 8-2 से, कजाकिस्तान के दानियर मेलदेबेक को 11-0 और जापान के कैरी यागी को 16-6 से पराजित किया था। पूनिया ने हाल में जार्जिया के तबलिसी ग्रां प्री में भी कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed