{"_id":"5fde87528ebc3e3fc5667718","slug":"indian-wrestler-bajrang-punia-won-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब एक साल बाद मैट पर उतरे बजरंग ने खिताबी जीत के साथ की वापसी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
करीब एक साल बाद मैट पर उतरे बजरंग ने खिताबी जीत के साथ की वापसी
Sun, 20 Dec 2020 04:58 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : पीटीआई
करीब एक साल बाद मैट पर उतरे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने खिताबी जीत के साथ वापसी की है। अमेरिका में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे बजरंग ने टेक्सास के ऑस्टिन में आठ पुरुषों वाले आमंत्रण 150 आईबीएस (68 किग्रा) फ्लोरेसलिंग मीट में दो बार के विश्व कप के पदक विजेता जेम्स ग्रीन को 8-4 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुके 26 वर्षीय बजरंग का यह शादी के बाद पहला टूर्नामेंट और पहला पदक है। बजरंग कहा कि मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैंने महामारी के बाद काफी लंबे समय बाद जीत हासिल की है।
विज्ञापन
आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हरियाणा के इस पहलवान ने पहले दौर में पेट लुगो को 6-1 से और फिर पैन-अमेरिकन चैंपियन एंथनी आसनॉल्ट को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन