फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian womens team wins historic bronze medal at World Race Walking Team Championships

World Race Walking: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, विश्व पैदलचाल चैंपियनशिप में पहली बार जीता पदक

Sat, 05 Mar 2022 12:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Mar 2022 12:49 PM IST
सार

भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया।

विज्ञापन
Indian womens team wins historic bronze medal at World Race Walking Team Championships
रवीना, भावना जाट और मुनीता प्रजापति - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। चीन ने स्वर्ण और यूनान ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन


रवीना ने एक घंटे, 40 मिनट और 22 सेकंड का समय निकाला और 14वें स्थान पर रहीं। टोक्यो ओलंपिक खेल चुकी भावना 1:43:08 के समय के साथ 21वें स्थान पर रहीं जबकि मुनीता ने 26वां स्थान हासिल किया। इसके बाद एक देश के सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन को जोड़कर पदक तय किए गए।
विज्ञापन




चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में भारतीय महिला टीम का यह पहला पदक है। इससे पहले पुरूष टीम ने 2012 में कांस्य पदक जीता था। 

पुरुष वर्ग में भारत के अमित खत्री आखिरी किलोमीटर तक आगे चल रहे थे लेकिन चौथा रेडकार्ड मिलने से अंडर 20 पुरूषों के दस किलोमीटर वर्ग से अयोग्य करार दिए गए। वह फिनिश लाइन तक पहले भी पहुंच जाते तो स्वर्ण नहीं जीत सकते थे क्योंकि तीसरे रेडकार्ड के बाद उन्हें 60 मिनट की पेनल्टी मिली थी। वह हालांकि चौथा रेडकार्ड नहीं मिलने पर शीर्ष दस में होते। चीन के वांग होंगरेन ने स्वर्ण, इटली के डिएगो जी ने रजत और चीन के जेंग यू ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed