फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Women Wrestler Radhika settle for Silver and Shivanee gets bronze medal in Asian Championship

Asian Championship: भारतीय महिला पहलवानों का जलवा, राधिका को मिला रजत, शिवानी को कांस्य पदक

Sat, 13 Apr 2024 11:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Apr 2024 11:35 PM IST
सार

पिछले साल अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली राधिका 2022 सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रही थीं। उन्होंने कजाखस्तान की अलबीना के को पहले मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता से हराया।

विज्ञापन
Indian Women Wrestler Radhika settle for Silver and Shivanee gets bronze medal in Asian Championship
शिवानी पवार - फोटो : United World Wrestling

विस्तार

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने जलवा बिखेरा। राधिका ने 68 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि शिवानी पवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एशियाई चैंपियनशिप में राधिका का यह दूसरा पदक है। 
विज्ञापन


राधिका ने 2022 में भी जीता था रजत
पिछले साल अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली राधिका 2022 सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रही थीं। उन्होंने कजाखस्तान की अलबीना के को पहले मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। इसके बाद किर्गिस्तान की गुलनूरा ताशतांबेकोवा को मात दी। हालांकि, उन्हें स्वर्ण पदक के मुकाबले में जापान की नोनोका ओजाकी से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद शिवानी ने की वापसी
भारत की एक अन्य पहलवान शिवानी पवार को 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जिकि फेंग से हार गईं थी, लेकिन चीन की इस पहलवान के फाइनल में पहुंचने के बाद उन्होंने रेपचेज के जरिये कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली। उन्होंने मंगोलिया की ओट्गोनजार्गल डोल्गोज्राव को 9-7 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं, 55 किग्रा वर्ग में तमन्ना को क्वलीफिकेशन दौर में जापान की मोए कियूका ने 9-0 से हराया, लेकिन कियूका के फाइनल में पहुंचने से तमन्ना भी पदक की दौड़ में शामिल हो गईं। वह हालांकि मौके का फायदा नहीं उठा सकीं और रेपचेज राउंड में उन्हें चीन की मिन यांग से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य भारतीय पहलवानों को मिली हार
भारत के पास रेपचेज के जरिये अन्य वर्गों में पदक हासिल करने का मौका था, लेकिन अन्य पहलवान इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। पुष्पा यादव (59 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) भी उन्हें हराने वाली पहलवानों के फाइनल में पहुंचने से पदक की दौड़ में शामिल हो गई थीं, लेकिन इन दोनों भारतीय पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा और वे पदक जीतने में नाकाम रहीं। कांस्य पदक के प्लेऑफ में पुष्पा को कजाखस्तान की डायना कयूमोवा ने 11-8 से हराया, जबकि प्रिया को भी कजाखस्तान की एल्मिरा सिज्डीकोवा ने मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed