फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian under-18 compound women’s team has created world record during qualifying at the world youth championships

World Youth Championships: भारतीय युवा तीरंदाजों ने रचा इतिहास, महिलाओं की तिकड़ी और मिश्रित टीम ने बनाए नए विश्व रिकॉर्ड

Wed, 11 Aug 2021 05:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Aug 2021 05:10 AM IST
सार

भारतीय महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की कंपाउंड और मिश्रित टीम ने यहां क्वॉलिफिकेशन राउंड में दो जूनियर विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 

विज्ञापन
Indian under-18 compound women’s team has created world record during qualifying at the world youth championships
महिला कंपाउंड तिरंदाजी टीम - फोटो : twitter@worldarchery

विस्तार

भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की कंपाउंड और मिश्रित टीम ने यहां क्वॉलिफिकेशन राउंड में दो जूनियर विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 

विज्ञापन


प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया और शीर्ष स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था।  
विज्ञापन


इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष स्थान पर रहे। 
 


अब क्वॉलिफिकेशन राउंड के बाद नाकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार को अंतिम 64 के साथ होगी। इसमें महिला कंपाउंड टीम को बाय मिलने की वजह से वह सीधे अंतिम 16 राउंड में उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed