फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian star female boxer and olympian Sarjubala Devi turns professional

Sarjubala Devi: ओलंपियन सरजूबाला बनीं पेशेवर मुक्केबाज, 28 वर्षीय अगले महीने दुबई में करेंगी पदार्पण

Sat, 29 Jan 2022 09:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jan 2022 09:14 PM IST
सार

भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलंपियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर सर्किट पर उतरने का फैसला किया है। भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल ने 28 वर्षीय मुक्केबाज के साथ करार किया है।

विज्ञापन
Indian star female boxer and olympian Sarjubala Devi turns professional
सरजूबाला देवी - फोटो : social media

विस्तार

भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलंपियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर सर्किट पर उतरने का फैसला किया है। भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल और ग्रासरूट बॉक्सिंग प्रमोशंस एंड मैनेजमेंट ने 28 वर्षीय मुक्केबाज के साथ करार किया है। उनका पहला पेशेवर मुकाबला दुबई में 26 फरवरी को होगा।

विज्ञापन


मणिपुर की सरजूबाला ने कोरिया में 2014 एआईबीए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह पूर्व युवा विश्व मुक्केबाजी स्वर्ण पदक विजेता हैं। सरजूबाला चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी पदक जीत चुकी हैं। वह 2014 में वेट कैटेगरी में दूसरी रैंक पर रही थीं। 
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी के मुरलीधरन राजा ने कहा, ‘‘सरजूबाला शानदार मुक्केबाज है और उसके तथा उसके प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर रही है। उनका करियर और पारिवारिक पृष्ठभूमि पहले ही मणिपुर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed