Tokyo Olympics: ओलंपिक के लिए दुती चंद ने कसी कमर, बोलीं- दिन-रात बहा रही हूं पसीना
टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए देश की फरार्टा धाविका दुती चंद ने अपनी तैयारी को लेकर बयान दिया है। दुती का कहना है कि वह इन दिनों जमकर अभ्यास कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए देश की फर्राटा धाविका दुती चंद इन दिनों जमकर अभ्यास कर रही हैं। दुती को उम्मीद है कि वह आगामी ओलंपिक में भारत को पदक दिलाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा, मेरी ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है, मैं सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक अभ्यास करती हूं, उसके बाद 11 से लेकर 12 बजे तक, जबकि शाम में 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कड़ी मेहनत करती हूं।
25 वर्षीया दुती चंद दूसरी बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेने को तैयार हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर और 200 रेस में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले साल 2016 रियो ओलंपिक में भी दुती ने हिस्सा लिया था।
“My training is going on pretty well. I practice in the morning from 6 am-10 am, 11 am-12 noon, and then from 4 pm-6 pm, I train for approximately six to seven hours daily,” Indian sprinter Dutee Chand said in Bhubaneswar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2021
यह पूछे जाने पर कि वह टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के बाद कैसा महसूस कर रही हैं। इस सवाल के जवाब में दुती चंद ने कहा, मैं टोक्यो ओलंपिक की 100 और 200 मीटर रेस की प्रतिस्पर्धा में क्वालीफाई करने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं अपने ट्रेनर को धन्यवाद देती हूं। मैं ओलंपिक में अच्छा करूगीं। टोक्यो ओलंपिक में मेरा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है। दुती ने वर्ल्ड रैंकिंग कोटे के तहत 2021 ओलंपिक में क्वालीफाई किया है।
टोक्यो 2020 के लिए जो प्रवधान रखा गया था, उसमें महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में 56-56 एंट्री रखी गई थीं। दुती चंद 100 मीटर में 41वें और 200 मीटर में 51वें स्थान पर हैं।