फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Shooter Swapnil Kusale wins silver medal in rifle 3P event in Shooting World Cup

Shooting World Cup: स्वप्निल ने दिलाया 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत, भारत को मिला दूसरा पदक

Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
सार

छब्बीस साल के स्वप्निल को रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता यूक्रेन के सेरही कुलिश से स्वर्ण पदक के मैच में 10-16 से हार मिली। यह स्वप्निल का पहला व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप चरण पदक है।

विज्ञापन
Indian Shooter Swapnil Kusale wins silver medal in rifle 3P event in Shooting World Cup
स्वप्निल कुसाले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने अजरबेजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष वर्ग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस (थ्रीपी) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक दिलाया।
विज्ञापन


छब्बीस साल के स्वप्निल को रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता यूक्रेन के सेरही कुलिश से स्वर्ण पदक के मैच में 10-16 से हार मिली। यह स्वप्निल का पहला व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप चरण पदक है। भारत की 12 सदस्यीय राइफल टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत जीत लिया है जिससे पदक तालिका में अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


स्वप्निल ने प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय निशानेबाजों के बीच दो दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड में कुलिश के बाद दूसरे स्थान पर रहे और फिर स्वर्ण पदक की भिड़ंत में यूक्रेन के इस चैंपियन से हार गए। कुलिश ने रैंकिंग राउंड में 411 अंक का स्कोर बनाया था लेकिन स्वप्निल ने 409.1 अंक बनाए। फिनलैंड के एलेक्सी ने 407.8 अंक से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed