Tokyo Olympics: खिलाड़ियों पर राज्य सरकारें मेहरबान, श्रीजेश बने करोड़पति तो महिला हॉकी खिलाड़ी भी हुईं मालामाल
टोक्यो से आखिरी दल के रूप में हॉकी खिलाड़ी और पदकवीर स्वदेश लौटे। कई महीनों से घर से दूर रहे इन खिलाड़ियों का जमकर स्वागत हो रहा है। यही नहीं हर कोई इन खिलाड़ियों को अपने-अपने तरीके से सम्मानित और पुरस्कृत भी कर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वतन लौट चुके हैं। टोक्यो से आखिरी दल के रूप में हॉकी खिलाड़ी और पदकवीर स्वदेश लौटे। कई महीनों से घर से दूर रहे इन खिलाड़ियों का जमकर स्वागत हो रहा है। यही नहीं हर कोई इन खिलाड़ियों को अपने-अपने तरीके से सम्मानित और पुरस्कृत भी कर रहा है। इस मामले में राज्य सरकारें भी पीछे नहीं हैं और अपने-अपने राज्य खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा कर रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस सरकार ने किस खिलाड़ी को क्या कुछ दिया।
झारखंड में सम्मान
रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक से वापस लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सम्मानित किया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये का चेक भी दिया गया।
Jharkhand: Olympian hockey players Nikki Pradhan and Salima Tete were felicitated at an event in Ranchi, by CM Hemant Soren. They were also handed over cheques of Rs 50 Lakhs each.#Tokyo2020 pic.twitter.com/zvS3SujytS
— ANI (@ANI) August 11, 2021
मणिपुर में स्वागत
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और नीलकांत शर्मा इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
#WATCH मणिपुर: भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और नीलकांत शर्मा इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। #Olympics pic.twitter.com/xpCsiTWdRo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2021
आंध्र प्रदेश में रजनी को 25 लाख रुपये
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ई रजनी को सम्मानित किया और उन्हें 25 लाख रुपये देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।
Andhra Pradesh CM YS Jaganmohan Reddy today felicitated hockey player E Rajani, who performed well in the Tokyo Olympics and announced a cash reward of Rs 25 lakhs & provision of a job to one of her family members: CMO pic.twitter.com/MMuCiCF0UW
— ANI (@ANI) August 11, 2021
करोड़पति श्रीजेश
केरल सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये देने का एलान किया। इसके अलावा श्रीजेश का प्रमोशन कर उन्हें लोक शिक्षा विभाग (खेल) में जॉइंट डायरेक्टर का पद दिया गया।
Kerala Govt announces a reward of Rs 2 crores for PR Sreejesh, the goalkeeper of Indian men's hockey team that won a bronze medal at Tokyo Olympics
— ANI (@ANI) August 11, 2021
Sreejesh, who is Deputy Director (Sports) in Public Education Department, will be promoted to the post of Joint Director (Sports) pic.twitter.com/BEm4M2s9dw
ओडिशा में सम्मान
ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पटनायक ने दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकरा और अमित रोहिदास को सम्मानित किया और बधाई दिया।
Glad to felicitate the star players from #Odisha, Deep Grace Ekka, Namita Toppo, Birendra Lakra and Amit Rohidas who were part of the Indian #Hockey teams which created history at #Tokyo2020. Their spectacular performance will continue to inspire generation of sportspersons. pic.twitter.com/AZ98pCqi10
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 11, 2021