{"_id":"60576864948aa43fea011a24","slug":"indian-para-athlete-singhraj-wins-a-gold-medal-in-the-2021-world-shooting-para-sport-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा स्पोर्ट विश्व कप: निशानेबाज सिंघराज ने स्वर्ण जीता, नरवाल चौथे स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरा स्पोर्ट विश्व कप: निशानेबाज सिंघराज ने स्वर्ण जीता, नरवाल चौथे स्थान पर
Sun, 21 Mar 2021 09:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल ऐन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल ऐन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
सिंघराज
- फोटो : twitter@PBNS_India
भारत के सिंघराज ने यहां अल ऐन 2021 विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पी1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एचएच1 फाइनल्स में शीर्ष स्थान हासिल किया। सिडनी 2019 विश्व चैंपियनशिप पदकधारी सिंघराज ने रियो 2016 कांस्य पदक विजेता सर्वर इब्रागिमोव को 2.8 अंक से पीछे छोड़ा। फाइनल स्कोर 236.8-234 रहा।
विज्ञापन
इब्रागिमोव फाइनल सीरीज से पहले महज 0.1 अंक से आगे चल रहे थे। फाइनल सीरीज में भारतीय निशानेबाज ने 9.9 और 10.4 का निशाना लगाया जबकि उज्बेकिस्तान के निशानेबाज ने 9.5 और 7.9 अंक से रजत पदक जीता। तुर्की के पूर्व पैरालंपिक चैंपियन मुहरेम कोहरान यामाक ने 214.4 अंक से कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मनीष नरवाल को 194.3 अंक से चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पी3 मिश्रित 25 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीतने वाले राहुल जाखड़ आठवें स्थान पर रहे। सिंघराज ने कहा, ‘मैं लंबे समय बाद यह स्वर्ण जीतकर काफी खुश हूं। इस विश्व कप से पहले मुझे पूरा भरोसा था कि मैं यहां अच्छा नतीजा हासिल करूंगा क्योंकि मैंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान काफी कड़ा अभ्यास किया था।’
विज्ञापन