{"_id":"5b5f57bc4f1c1bc57a8b763a","slug":"indian-paddlers-bag-six-medals-including-gold-in-jordan-junior-and-cadet-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन जूनियर ओपन: टेबल टेनिस में भारत को स्वर्ण सहित छह पदक मिले ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जॉर्डन जूनियर ओपन: टेबल टेनिस में भारत को स्वर्ण सहित छह पदक मिले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : Scroll.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जॉर्डन जूनियर एंड कैडेट ओपन में छह पदक जीते जिसमें टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण भी शामिल है। भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में इंडिया-2 टीम में शामिल प्राप्ति सेन, स्वास्तिका घोष और सुरभि ने इंडिया-1 टीम में शामिल सेलेना सेल्वाकुमार, याशिनी को 3-1 से हराया। पहले सुरभि ने सेलेना को हराया, फिर प्राप्ति ने याशिनी को पराजित किया।
विज्ञापन
उसके बाद इंडिया-1 की सेलेना-याशिनी ने सुरभि-प्राप्ति को पराजित किया। तीसरे एकल में प्राप्ति ने सेलेना को हराकर टीम को जीत दिला दी। जूनियर बालकों में जीत चंद्रा, मानुष शाह और स्नेहित फाइनल में ताइपे से हार गए। इंडिया-2 के अंकुरम जैन, पार्थ विरमानी और सार्थक को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन