{"_id":"61bc71f01d9b47392c2cd4a9","slug":"indian-paddler-hansini-mathan-rajan-defeated-tokyo-olympics-youngest-athlete-to-win-ittf-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITTF Hopes and Challenge: भारत की हंसिनी ने टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी को फाइनल में हराया, आईटीटीएफ खिताब पर किया कब्जा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ITTF Hopes and Challenge: भारत की हंसिनी ने टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी को फाइनल में हराया, आईटीटीएफ खिताब पर किया कब्जा
Fri, 17 Dec 2021 04:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Dec 2021 04:48 PM IST
सार
भारत की युवा पैडलर हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने अम्मान में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल में टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी जाजा को हराया।
विज्ञापन
हंसिनी मथान राजन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की युवा पैडलर हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने अम्मान में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल में टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी जाजा को हराया। मौजूदा कैडेट राष्ट्रीय चैंपियन हंसिनी ने अंडर 12 वर्ग में खेलते हुए 11-6, 11-8, 6-11, 11-6 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लड़कों के एकल वर्ग में भारत के पार्थ प्रभाकर ने भाग लिया। लेकिन उन्हें ईरान के कोमेल एन दिवशाली के हाथो हार का सामना करना पड़ा।
एशियाई टेबल टेनिस संघ के शिविर में भाग लेने के लिए अम्मान में ही रूक गई हंसिनी ने फाइनल को टूर्नामेंट का सबसे कठिन मैच बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्रतिद्वंद्वी ने इस साल ओलंपिक खेला था लेकिन मैंने उसके बारे में नहीं सोचा। मैने दबाव लिए बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाया।’
विज्ञापन
हंसिनी के साथ उनकी कोच और भारत की पूर्व खिलाड़ी ममता प्रभु और उनकी मां हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी अचंत शरत कमल के पिता श्रीनिवास राव भी उन्हें कोचिंग देते हें।
विज्ञापन