फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian olympic association will spent 2.30 crore on 23 members

आईओए के 23 सदस्यों पर खर्च होंगे 2.30 करोड़, टोक्यो के बहाने थी चुनाव की तैयारी

Mon, 19 Jul 2021 10:40 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 19 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

प्रत्येक खेल संघ और राज्य ओलंपिक संघ के एक-एक सदस्य को ले जाना था पर जापान ने नहीं दिया वीजा
 

विज्ञापन
Indian olympic association will spent 2.30 crore on 23 members
ioa

विस्तार

टोक्यो जाने वाले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 23 सदस्यीय दल पर 2.30 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जा रही है। हकीकत यह है कि ओलंपिक के बहाने आईओए की साल के अंत में होने वाले चुनाव की तैयारी की शुरुआत थी। 

विज्ञापन


आईओए सभी राष्ट्रीय खेल संघों और राज्य ओलंपिक संघों के एक-एक प्रतिनिधि को आठ दिन के लिए टोक्यो ले जा रहा था। बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने दिल्ली के होटलों में वीजा लगवाने के लिए डेरा भी डाला, लेकिन जापान दूतावास ने बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते वीजा देने से इंकार कर दिया। अब आईओए के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा 14 खेल संघों के पदाधिकारी टोक्यो जा रहे हैं। इन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इन सदस्यों को दस दिन के प्रवास के दौरान 13 हजार रुपये रोजाना डीए, 25 हजार प्रति रात होटल का, एक लाख रुपये हवाई यात्रा का, पांच हजार रुपये मेडीक्लेम के और 50 हजार रुपये प्रति सदस्य को आधिकारिक किट का खर्च मिलेगा। 
विज्ञापन


जापान दूतावास की सख्ती के बाद आईओए ने खेल संघों और राज्य ओलंपिक संघों से टोक्यो नहीं जाने के लिए हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। प्रतिनिधियों को इस दौरान 60 हजार रुपये रोजाना खर्च के अलावा एक लाख रुपये हवाई यात्रा के मिलने थे। लेकिन आईओए की यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलता है 3700 रुपये जेब खर्च 
आईओए खिलाड़ियों को 3700 रुपये रोजाना जेब खर्च देगा। वहीं आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता 22 दिन टोक्यो में रुकेंगे और उनका डीए 44 हजार चार सौ रुपये रोजाना होगा। कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय को मिलाकर तीनों पर 28 लाख 40 हजार रुपये का खर्च आएगा। आईओए की वित्तीय कमेटी ने टोक्यो के लिए कुल तीन करोड़ 97 लाख 78 हजार रुपये का खर्च मंजूर किया है। इसमें 1.67 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को जेब खर्च के रूप में दिए जाएंगे। 

पिन, फेस मास्क और झंडे पर 20 लाख का खर्च 
किसी भी खेल आयोजन के लिए आईओए की ओर से प्रतीक पिन बनवाए जाते हैं। इनके अलावा फेस मास्क और हाथ में लहराए जाने वाले झंडों के लिए 20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। चेफ डि मिशन, डिप्टी चेफ डि मिशन को 22 हजार रुपये रोजाना डीए, सुरक्षा अधिकारी, आईओए स्टाफ और दो डॉक्टरों को 13 हजार रुपये रोजाना के डीए के अलावा इन पर कुल 43 लाख रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed