फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Olympic Association to join archery body in opposing new constitution      

नेताओं को खेल संघ से बाहर नहीं होने देगा आईओए  

Fri, 26 Oct 2018 02:55 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
Indian Olympic Association to join archery body in opposing new constitution      
आईओए

केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा, किरन रिजीजू समेत पूर्व मंत्री कलराज मिश्र और अन्य नेताओं की तीरंदाजी संघ से विदाई तय करने वाले नए संविधान के विरोध में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन उतर आया है। पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की ओर से तैयार किए गए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए संविधान में साफ किया गया है कि नेता और सरकारी बाबुओं की संघ में कोई जगह नहीं होगी। इस संविधान को सुप्रीम कोर्ट में रखा जा चुका है। 

विज्ञापन


आईओए को डर सता रहा है कि अदालत ने अगर इस संविधान को मंजूरी दे दी तो यह सारे खेल संघों पर लागू हो सकता है। यही कारण है कि आईओए खेल संघों से नेताओं की विदाई के खिलाफत पर उतर आया है। यही नहीं खुद आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने इस संविधान के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने साफ कर दिया है कि नेताओं और सरकारी नौकरों को खेल संघों से बाहर करना खेलों के हित में नहीं है। सच्चाई यह है कि खेलों को चलाने के लिए खेल संघों के लिए पैसों को इंतजाम नेता ही करते हैं। जब खेल संघ में नेता ही नहीं रहेंगे तो पैसा आना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इससे खेलों के बंद होने की नौबत तक आ सकती है। सरकार से जो पैसे की मदद मिलती है वह खिलाडिय़ों की तैयारियों के लिए मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता के मुताबिक हकीकत यह है कि देश के 80 प्रतिशत खेल संघ इस वक्त कर्ज में डूबे हैं। जिन खेल संघों के पदाधिकारी नेता हैं उन्हें इस तरह की दिक्कत नहीं है। यही कारण है कि एएआई के नए संविधान के खिलाफ आईओए ने लड़ाई लडने का फैसला लिया है। एएआई के पदाधिकारियों ने कुरैशी की ओर से लिखे गए नए संविधान को आईओए को सौंप दिया है। इस पर आईओए की लीगल टीम चुनौती की रूपरेखा तैयार कर रही है। 

राज्यों में स्पोट्र्स कोड लागू करने के खिलाफ भी मोर्चा 

राजीव मेहता ने साफ किया है कि एएआई के संविधान के खिलाफ ही नहीं बल्कि जिस तरह से खेल मंत्रालय ने राज्यों में स्पोट्र्स कोड लागू किए जाने का आदेश दिया है। उसके खिलाफ भी आईओए मोर्चा खोलेगा। मेहता का कहना है कि उन्हें खिलाडिय़ों से कोई दिक्कत नहीं है।

खिलाडियों को खेल संघ में होना चाहिए, लेकिन नेता भी भी बाहर नहीं होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि एएआई के नए संविधान में नेताओं, सरकारी बाबुओं को बाहर किए जाने के अलावा कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत खिलाडिय़ों की भागीदारी की बात कही गई है। नड्डा इस वक्त हिमाचल प्रदेश, रिजीजू अरुणाचल प्रदेश, कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश और कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed