{"_id":"5d309bcd8ebc3e6cd11bae67","slug":"indian-men-and-women-teams-enters-in-semi-finals-of-commonwealth-table-tennis-champianship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरूष और महिला टीमें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय पुरूष और महिला टीमें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में
Fri, 19 Jul 2019 08:17 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Sathiyan ,Manika batra
भारतीय पुरूष और महिला टीमों ने गुरूवार को अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत से 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला टीम ने सुपर आठ राउंड में वेल्स, मलेशिया और नाईजीरिया को 3-0 के समान अंतर से शिकस्त देकर ग्रुप एफ से अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन
भारतीय पुरूष टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। उसने श्रीलंका और मलेशिया को 3-0 के अंतर से पराजित किया। भारतीय पुरूष टीम को हालांकि अभी औपचारिकता के लिए ग्रुप एफ का अंतिम मुकाबला खेलना होगा जो वेल्स के खिलाफ है।
विज्ञापन
एंथोनी अमलराज ने श्रीलंका के कृष्ण विक्रमराठा और मलेशिया के फेंग ची लियोंग को शिकस्त दी। जी साथियान और मानव ठक्कर ने श्रीलंका को पराजित किया जबकि अचंत शरत कमल और हरमीत देसाई ने मलेशिया के खिलाड़ियों को मात दी।
विज्ञापन
भारतीय कोच आस्ट्रेलिया के ब्रेट क्लार्क और सौम्यदीप रॉय ने शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल से पहले सभी खिलाड़ियों को मौके दिए। महिला टीम में अर्चना सभी तीनों मैचों का हिस्सा रहीं जबकि दोनों कोचों ने मनिका बत्रा, मधुरिका पाटकर, सुर्तिथा मुखर्जी और अयिका मुखर्जी को रोटेट किया।