{"_id":"5d5acf7e8ebc3e89cf40a1a3","slug":"indian-junior-women-boxer-win-12-medals-to-finish-runners-up-at-third-nations-cup-in-serbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशंस कप: जूनियर महिला मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण सहित जीते 12 पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नेशंस कप: जूनियर महिला मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण सहित जीते 12 पदक
Mon, 19 Aug 2019 10:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
boxing shimla
भारत की जूनियर महिला मुक्केबाज सर्बिया के वरबास में तीसरे नेशंस कप में चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित सहित 12 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहीं। तमन्ना (48 किग्रा), अंबेशोरी देवी (57 किग्रा), प्रीति दाहिया (60 किग्रा) और प्रियंका (66 किग्रा) ने पीले तमगे जीते।
विज्ञापन
तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ विदेशी मुक्केबाज चुना गया। अंजू देवी (50 किग्रा), सिमरन वर्मा (52 किग्रा), मानसी दलाल (75 किग्रा) व तनिशबीर कौर सिंधू (80 किग्रा) ने रजत और आश्रेया नाईक (63 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), खुशी (70 किग्रा) और अल्फिया अकरम खान पठान (80 किग्रा से अधिक) ने कांस्य अपने नाम किए।
विज्ञापन