फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian judo team in Olympic qualifier forced to pull out after two players test positive for Covid 19

एशियाई चैंपियनशिप में खेलने से रोकी गई जूडो टीम, 15 सदस्यीय टीम के दो सदस्य निकले कोरोना संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 09:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Apr 2021 09:30 PM IST
सार

  • ओलंपिक क्वालिफाइंग चैंपियनशिप में खेलने गई 15 सदस्यीय टीम के दो सदस्य निकले कोरोना संक्रमित
  • किर्गिस्तान में आयोजकों ने किसी को भी नहीं खेलने दिया पूरी टीम एकांतवास में भेजी

विज्ञापन
Indian judo team in Olympic qualifier forced to pull out after two players test positive for Covid 19
भारतीय जूडो टीम - फोटो : twitter@kheloindia

विस्तार

भारतीय जूडो टीम को ओलंपिक क्वालिफाईंग एशियाई चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया गया है। बिश्केक (किर्गिस्तान) में टीम के दो सदस्य कोरोना संक्रमित निकलने के कारण पूरी टीम को न सिर्फ एकांतवास में डाल दिया गया बल्कि उन्हें खेलने की इजाजत भी नहीं दी गई। 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए 4 अप्रैल को बिश्केक पहुंची थी। दिल्ली से जाते समय सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन मंगलवार की शाम जब भारतीय टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए स्टेडियम पहुंची तो उन्हें बस से नहीं उतरने दिया गया और सीधे एकांतवास में डाल दिया गया। क़ोरोना के चलते भारतीय टीम को खेलने से रोकने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


बस से नहीं उतरने दिया टीम को
टीम के दो सदस्यों अजय यादव और रितु संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि दोनों बिश्केक पहुंचने पर निगेटिव थे। भारतीय टीम ने जब उन्हें नहीं खिलाए जाने का विरोध किया तो आयोजकों ने कहा कि अभी उनके दो सदस्य संक्रमित निकले हैं। हो सकता है इनकी संख्या बढ़ जाए। इसी लिए उन्हें टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। भारतीय टीम से पहले आयोजकों ने कोरोना संक्रमण के चलते ही मंगोलिया की टीम को भी खेलने से रोक दिया। 
विज्ञापन


रात भर नहीं मिला खाना
टीम से जुड़े सूत्र यहां तक बताते हैं कि पूरी टीम को एकांतवास में डाले जाने के बाद न ही रात में और न ही दोपहर तक उन्हें खाना दिया गया। टीम के सदस्यों ने खाने के लिए लगातार आयोजकों पर दबाव बना रखा था। टूर्नामेंट में नहीं खेलने से भारतीय जुडोकाओं के ओलंपिक क्वालिफाई करने पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेंटर भोपाल में भी निकले हैं संक्रमित
दरअसल बिश्केक गई जूडो टीम के ज्यादातर सदस्य भोपाल सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे। इनमें अजय यादव और रितु भी शामिल हैं। इस सेंटर में बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और जूडो के 18सदस्यों के कोरोना संक्रमित निकलने के मामले आए हैं। जब टीम के सदस्यों का आरटीपीसीआर किया गया तब उनमें लक्षण नहीं थे, लेकिन बिश्केक पहुंचने पर ये लक्षण पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed