{"_id":"5d7876f48ebc3e016f0b1a1c","slug":"indian-high-jump-player-tejaswin-shankar-will-not-participate-in-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर
Wed, 11 Sep 2019 09:54 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने मंगलवार को भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को बताया कि वह 27 सितंबर से दोहा में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे। एएफआई को अमेरिका से भेजे संदेश में तेजस्विन ने कहा कि वह अभी अभ्यास नहीं कर रहे हैं और प्रतियोगिता के लिए उनका शरीर तैयार नहीं है। वह दोहा प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
तेजस्विन हालांकि दो सेंटीमीटर के क्वॉलिफाइंग मानक (2.30 मीटर) से चूक गए थे, लेकिन 20 वर्षीय दिल्ली के ऐथलीट ने आईएएएफ के शीर्ष प्रदर्शन सूची में होने के कारण प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया था। वह विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने कहा कि हम चाहते थे कि वह दोहा में प्रतिस्पर्धा करें और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव हासिल करें, लेकिन हम निमंत्रण को अस्वीकार करने के उनके निर्णय का सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और चोटिल होने से बचे रहेंगे। उम्मीद है वह अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन