{"_id":"5f5fec0c8ebc3e57bb5f5e9f","slug":"indian-grandmaster-p-harikrishna-gets-tough-challenge-from-carlson-and-nakamura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा को कार्लसन और नाकामूरा से मिली कड़ी चुनौती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा को कार्लसन और नाकामूरा से मिली कड़ी चुनौती
Tue, 15 Sep 2020 03:47 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चैन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चैन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Sep 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा मंगलवार से शुरू हो रहे सेंट लुई रेपिड एवं ब्लिट्ज ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामूरा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। पिछले महीने ऑनलाइन ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा को टूर्नामेंट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हरिकृष्णा 2714 की ईएलओ रेटिंग के साथ टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। टूर्नामेंट में सिर्फ एक खिलाड़ी की रैंकिंग उनसे कम है। हाल में लगभग अजेय रहे कार्लसन और अमेरिका के नाकामूरा के अलावा हरिकृष्णा को अमेरिका के वेस्ली सो, रूस के इयान नेपोमनियाची और एलेक्सांद्र ग्रिश्चुक, आर्मेनिया के अनुभवी लेवोन अरोनियन, और अमेरिका के लीनियर डोमिंग्वेज व जेफ्री शियोंग जैसे खिलाड़ियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
शियोंग टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। ये दस खिलाड़ी पांच दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में नौ रैपिड और 18 ब्लिट्ज बाजियां खेलेंगे। नार्वे के कार्लसन ने हाल में मैग्नस कार्लसन चेस टूर फाइनल्स का खिताब जीता था।
विज्ञापन