{"_id":"60f2c66987cc6a6c5d740796","slug":"indian-golfer-anirban-lahiri-moves-to-t-10-at-barbasol-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारबासोल चैंपियनशिप: ओलंपिक से पहले लाहिड़ी का मजबूत प्रदर्शन, संयुक्त 10वें स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बारबासोल चैंपियनशिप: ओलंपिक से पहले लाहिड़ी का मजबूत प्रदर्शन, संयुक्त 10वें स्थान पर
Sat, 17 Jul 2021 05:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Anirban Lahiri
- फोटो : social Media
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी इस समय बारबासोल चैंपियनशिप में जोर लगा रहे हैं। यहां उन्होंने पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर 2022 के लिए पीजीए टूर कार्ड हासिल करने के अपने प्रयासों को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
पहले दौर के आखिर में डबल बोगी करने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर के अंतिम होल में 28 फुट से बर्डी जमाई। इस 34 वर्षीय गोल्फर का दो दिन का योग नौ अंडर 135 है और वह संयुक्त 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लाहिड़ी शीर्ष पर चल रहे जेटी पोस्टन से चार शॉट पीछे हैं। पोस्टन ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और उनका दो दिन का योग 13 अंडर 131 है।
विज्ञापन
लाहिड़ी ने कहा, ‘मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं। मैंने कल और आज दोनों दिन अच्छा खेल दिखाया। दुर्भाग्य से कल मेरा अंत अच्छा नहीं रहा लेकिन मुझे लगता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।’
विज्ञापन
यह भारतीय गोल्फर अगले सप्ताह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेगा जिसके कारण वह 3एम ओपन में भाग नहीं ले पाएगा। लाहिड़ी को फेडएक्स कप तालिका में शीर्ष 125 में जगह बनाने के लिए बारकुडा चैंपियनशिप और विंडहैम चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इससे उन्हें पीजीए टूर के अगले सत्र के लिए कार्ड हासिल करने में भी मदद मिलेगी। लाहिड़ी 2016 से पीजीए टूर में खेल रहे हैं।