फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Golfer Anirban Lahiri chosen to represent at Tokyo Olympic Games

कामयाबी: गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को मिला टोक्यो का टिकट

Wed, 23 Jun 2021 08:24 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 08:24 AM IST
सार

  • रैंकिंग में शीर्ष भारतीय ने अंतिम 60वां ओलंपिक कोटा किया हासिल 

विज्ञापन
Indian Golfer Anirban Lahiri chosen to represent at Tokyo Olympic Games
गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी लगातार अपने दूसरे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई हो गए हैं। मंगलवार को जारी रैंकिंग में वह सर्वश्रेष्ठ पायदान पर हैं। उन्होंने अंतिम 60वां ओलंपिक कोटा हासिल किया। भारत एक स्थान का हकदार था तथा 33 वर्षीय लाहिड़ी ताजा विश्व गोल्फ रैंकिंग में 340वें स्थान पर रहते हुए भारतीयों में शीर्ष पर थे। 

विज्ञापन


ओलंपिक से पहले लाहिड़ी को पांच टूर्नामेंटों में खेलना है लेकिन यात्रा और अपनी तैयारियों को देखते हुए वह कुछ टूर्नामेंट से हट सकते हैं। अगर ओलंपिक पिछले साल स्थगित नहीं हुए होते तो उदयन माने की जगह पक्की थी लेकिन अब वह पहले रिजर्व होंगे। अब उनकी स्थिति इस पर निर्भर करेगी कि किस देश से कौन गोल्फर नाम वापस लेता है। पिछले ओलंपिक में अनिर्बान के अलावा एसएसपी चौरसिया ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


महिला गोल्फर अदिति अशोक भी क्वालिफाई करने की कतार में हैं लेकिन उनकी पुष्टि तब होगी जब 29 जून को महिला गोल्फ की रैंकिंग जारी होगी। गोल्फ ने 1904 के बाद रियो में हुए पिछले ओलंपिक में वापसी की है। अनिर्बान लाहिड़ी ने कहा कि मेरे लिए यह अच्छा सरप्राइज और खुशी है कि मुझे लगातार दूसरे ओलंपिक में तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। सच पूछो तो मैं यह उम्मीद नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed