{"_id":"5ace4d614f1c1b683d8b49c0","slug":"indian-contingent-seventh-day-round-up-at-commonwealth-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: एक सप्ताह में भारत ने जुटाए 24 पदक, सातवें दिन ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: एक सप्ताह में भारत ने जुटाए 24 पदक, सातवें दिन ऐसा रहा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
shreyasi singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भारत की महिला शूटर श्रेयसी सिंह ने शूटिंग में देश के लिए गोल्ड जीता। श्रेयसी सिंह के गोल्ड मेडल के साथ भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या अब 12 हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरुषों की डबल डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत के अंकुर मित्तल ने 53 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में 24 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है। आइए देखते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सातवें दिन का प्रदर्शन।
विज्ञापन
CWG 2018: शूटर श्रेयसी सिंह ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड, अंकुर-मिथरवाल ने जीता ब्रॉन्ज
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ खेलों के 7वें दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की डबल ट्रैप प्रतिस्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में 24 मेडल आ चुके हैं।
CWG 2018: अंतिम 40 सेकंड में भारत ने जीता मैच, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की मिलेगी चुनौती
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 21वें कॉमनवेल्थ के सातवें दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 4-3 से हराकर सेमीफाइल की अपनी जगह को पुख्ता किया। भारतीय टीम 10 अंकों के साथ पूल बी की अंक तालिका में शीर्ष पर रही।
CWG 2018: बेटियां लहरा रही विदेश में तिरंगा, अब श्रेयसी सिंह ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन महिला डबल ट्रैप में भारत की महिला शूटर श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने शूट ऑफ मुकाबले में दोनों निशाने सही लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
'सुपर मॉम' मैरी कॉम पर टिकी देश की निगाहें, CWG में पहली बार किया ऐसा
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम बॉक्सिंग ने 45-48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बुधवार को सेमीफाइनल में श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्सी को 5-0 से मात देकर यह मुकाम हासिल किया।