फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian contingent fails to perform in world women's artistic gymnastics championship

दास, नायक और अरुणा ने विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में किया निराश

Mon, 07 Oct 2019 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Indian contingent fails to perform in world women's artistic gymnastics championship
जिमनास्टिक्स - फोटो : social media

भारतीय महिला जिम्नास्ट विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई और कोई भी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। ऑल-राउंड क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक 45.832 अंक और प्रणति दास 45.248 अंक से क्रमश: 127वें और 132वें स्थान पर रहीं। वॉल्ट स्पर्धा में प्रणति नायक ने अपने पहले प्रयास में 14.200 अंक जुटाए पर दूसरे प्रयास में ‘न्यूट्रल डिडक्शन’ के कारण वह फाइनल से बाहर हो गईं। वह वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 27वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


वहीं अनइवन बार्स क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक 10.566 अंक से, प्रणति दास 9.916 अंक से और अरुणा रेड्डी 8.925 अंक से क्रमश: 164वें, 182वें और 193वें स्थान पर रहीं। बैलेंस बीम क्वालिफकेशन में दास (10.866), अरुणा (10.200) और नायक (9.933) क्रमश: 138वें, 164वें और 174वें स्थान पर रहीं। फ्लोर एक्सरसाइज क्वालिफिकेशन में  दास (11.466) 151वें और नायक (11.133) 179वें स्थान पर रहीं। अरुणा फिनिश नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed