फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian contingent eighth day round up at commonwealth games 2018

CWG 2018: आठवें दिन चमके भारतीय पहलवान, यहां जानें पूरे दिन का हाल

Fri, 13 Apr 2018 12:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
indian contingent eighth day round up at commonwealth games 2018
sushil kumar

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आठवां दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा। भारतीय स्टार रेसलर सुशील कुमार और राहुल अवारे ने क्रमश: पुरुषों के 74 किग्रा और 57 किग्रा फ्री स्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं भारत की स्टार रेसलर बबीता कुमारी ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, वो कनाडा के डायना वाकर से फाइनल हारी।

विज्ञापन


इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों की कुल संख्या 31 हो गई है। 14 स्वर्ण पदकों के साथ भारत के खाते में 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आठवें दिन प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन


CWG 2018: 'रानी ब्रिगेड' का फाइनल में पहुंचने का सपना रह गया अधूरा, अब ब्रॉन्ज के लिए होगी लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पुल-ए के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-1 के अंतर से हारी। रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। भारत को सेमीफाइनल में मात देने वाली ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड से होगा।


CWG 2018: कुश्ती में दिखा 'देसी दम', सुशील-राहुल ने गोल्ड तो बबीता ने दिलाया भारत को सिल्वर
भारतीय स्टार रेसलर सुशील कुमार ने पुरुषों के 74 किग्रा फ्री स्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के 8वें दिन दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 10-0 से हराया।

CWG 2018: सेमीफाइनल में दीपिका-घोषाल की जोड़ी, सामने है न्यूजीलैंड की चुनौती
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल स्क्वॉश के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में वेल्स की तीसरी वरीय टेस्नी इवांस और पीटर की जोड़ी को 11-8, 11-10 से पराजित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed