फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   cwg 2018: Tejaswini Sawant wins silver in Women's 50m Rifle Prone Final 

CWG 2018: कुश्ती में दिखा 'देसी दम', सुशील-राहुल ने गोल्ड तो बबीता ने दिलाया भारत को सिल्वर

Thu, 12 Apr 2018 07:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
cwg 2018: Tejaswini Sawant wins silver in Women's 50m Rifle Prone Final 

भारतीय स्टार रेसलर सुशील कुमार ने पुरुषों के 74 किग्रा फ्री स्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के 8वें दिन दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 10-0 से हराया। ये भारत का 14वां गोल्ड मेडल था। इस तरह पदकों की संख्या 31 हो चुकी है। जिसमें 14 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ये सुशील का कॉमनवेल्थ खेल में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ, 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ और अब गोल्ड कोस्ट 2018 कॉमनवेल्थ खेल इसके गवाह बने।

विज्ञापन

राहुल ने गोल्ड तो बबीता ने जीता सिल्वर

cwg 2018: Tejaswini Sawant wins silver in Women's 50m Rifle Prone Final 
सुशील कुमार के इवेंट से ठीक पहले राहुल अवारे ने भी देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। 57 किग्रा फ्री स्टाइल में कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 11-7 से पटकते हुए राहुल ने गोल्ड जीता। इसके पहले भारत की स्टार रेसलर बबीता कुमारी ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, वो कनाडा के डायना वाकर से फाइनल हारी। साथ ही 76 किग्रा फ्री स्टाइल इवेंट में भारतीय महिला रेसलर किरण ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने मॉरिशस के काटौसकिया परिदावन को 10-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्विनी सावंत का सिल्वर पर निशाना

cwg 2018: Tejaswini Sawant wins silver in Women's 50m Rifle Prone Final 
तेजस्विनी सावंत
भारतीय शूटर तेजस्विनी सावंत, हिना सिद्धू की तरह चमत्कारिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। महिलाओं की 50 मीटर एयर रायफल प्रोन स्पर्धा में उन्होंने चांदी पर निशाना लगाया।

इस स्पर्धा में सिंगापुर के मार्टिना लिंदसे को गोल्ड मिला। वह कुल 621.0 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं, जबकि स्कॉटलैंड की शूटर 618.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

डिस्क थ्रो में भी महिलाओं का दबदबा

cwg 2018: Tejaswini Sawant wins silver in Women's 50m Rifle Prone Final 
भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन डिस्क थ्रो प्रतिस्पर्धा में भी जारी रहा। सीमा पुनिया ने सिल्वर मेडल तो नवजीत ढिल्लन ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed