फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxers continue their brilliance in Adriatic Pearl Youth tournament, win two more gold

एड्रियाटिक पर्ल यूथ टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार खेल जारी, दो और गोल्ड जीते

Mon, 22 Feb 2021 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेनेग्रो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेनेग्रो Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Indian boxers continue their brilliance in Adriatic Pearl Youth tournament, win two more gold
boxing shimla

मोंटेनेग्रो में चल रहे 30वें एड्रियाटिक पर्ल यूथ टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार खेल जारी है। मुक्केबाज विंका (60 किग्रा) और टी सनामाचा चानू (75 किग्रा) भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन दोनों के स्वर्ण पदकों के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने दो रजत और तीन कांस्य भी अपनी झोली में डाले। 

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय मुक्केबाज अल्फिया पठान ने 81 किग्रा भारवर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलवाया था। 2019 की एशियाई जूनियर चैम्पियन अल्फिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोलदोवा की डारिया कोजोरेव को 5-0 से हराया। जबकि अन्य मुकाबले में विंका ने फाइनल में मोलदोवा की ही क्रिस्टीना क्रीपर को 5-0 से हराया। वहीं 75 किग्रा भारवर्ग में भारतीय मुक्केबाजों के बीच हुए मुकाबले में मणिपुर की सनामाचा चानू ने राज साहिबा को 5-0 से हराया। 
विज्ञापन


दिन का एक और रजत पदक महिलाओं की स्पर्धा में ही आया, जब गीतिका को 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की फरजोना फोजिलोवा के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 57 किग्रा के महिलाओं के सेमीफाइनल में प्रीती को मोंटेनेग्रो की मुक्केबाज बोजाना गोज्कोविक के हाथों 1-4 से हारकर कांस्य से संतोष करना पड़ा। वहीं पुरुषों में प्रियांशु डबास और जुगनू को अपनी-अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में होकर कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed