फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian boxer Vijender Singh registers tenth successive victory

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अर्नेस्ट अमुजु को हराकर दर्ज की लगातार 10वीं जीत

Sun, 24 Dec 2017 09:43 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
indian boxer Vijender Singh registers tenth successive victory
विजेंदर सिंह - फोटो : toi

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए अफ्रीकी चैम्पियन अर्नेस्ट अमुजु को सुपर मिडिलवेट वर्ग के मुकाबले में मात देकर प्रो बॉक्सिंग करियर में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। इस मुकाबले से पहले उन्होंने लगातार नौ मुकाबले अपने नाम किए थे।

विज्ञापन


जयपुर में भी उन्होंने अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए दस का दम दिखाया। 32 वर्षीय विजेंदर के इस मुकाबले में दो खिताब दांव पर थे और वह 34 वर्षीय अफ्रीकी मुक्केबाज को मात देकर बचाने में सफल रहे।इस तरह विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन बने रहेंगे। 10 राउंड तक चले मुकाबले में घाना के मुक्केबाज अमुजु ज्यादातर समय बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन


पढ़ेंः- मुंह तोड़ने का बयान देने वाले बॉक्सर को विजेंदर का करारा जवाब, कुछ ऐसा करने को बेताब
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंदर ने मौका पाकर बीच-बीच में अंक बटोरे, लेकिन अमुजु ऐसा करने में नाकाम रहे। अंत में निर्णायक मंडल ने विजेंदर को विजेता घोषित किया। हार के बावजूद अमुजु ने अब तक खेले मुकाबलों में नॉकआउट न होने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।


पहले राउंड को छोड़कर विजेंदर पूरे समय अमुजु पर हावी रहे। पहले दौर में दोनों ने सतर्क शुरूआत की, कुछ मुक्कों को छोड़कर दोनों ने एक दूसरे की शैली को पढ़ने की कोशिश की। यह घाना के मुक्केबाज की पिछले 26 मुकाबलों में तीसरी हार है। इससे पहले उन्होंने 23 विपक्षियों को नॉक आउट किया है। विजेंदर को सर्वसहमति से विजेता घोषित किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed