फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian athletes creates history in world dwarf games

वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स में भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, जीते 15 गोल्ड मेडल

Fri, 18 Aug 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Aug 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
indian athletes creates history in world dwarf games
ड्वार्फ खेलों में हिस्सा लेने वाला भारतीय दल - फोटो : twitter

भारतीय एथलीटों से वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स में पदक जीतने की उम्मीद कम ही थी, लेकिन इससे उलट इस दल ने इतिहास रच दिया। भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड पदक जीते। कनाडा के टोरंटो में 12 अगस्त को संपन्न एक सप्ताह तक चले इन खेलों में भारत 10वें स्थान पर रहा। बता दें कि इन खेलों में कुल 24 देशों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


भारतीय दल 37 मेडल के साथ लौटा, जिसमें 15 गोल्ड (स्वर्ण), 10 सिल्वर (रजत) और 12 ब्रोंज (कांस्य) मेडल शामिल हैं। भारत का वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 24 देशों के करीब 400 एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


100 मीटर और 200 मीटर में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाले स्प्रिंटर देवप्पा मोरे ने कहा, 'वर्ल्ड गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले कर्नाटक के किसी एथलीट को आर्थिक मदद नहीं मिली थी। मैंने अपने यात्रा खर्चे के लिए खेत की जमीन बेचीं और दो लाख रुपए उधार लिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सफलता में कर्नाटक के एथलीटों का बड़ा योगदान रहा। यहां के 7 एथलीटों ने कुल 16 पदक जीते, जिसमें 9 गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रोंज मेडल शामिल है। सीवी राजन्ना ने तीन गोल्ड मेडल जीते। बैंगलोर के एथलीट ने बैडमिंटन का सिंगल्स खिताब जीता और फिर 100 एवं 200 मीटर रेस भी जीती।

बेलगावी की सिमरन गौन्दालकर ने तैराकी के जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया और 50 मीटर बेकस्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट्स में सिल्वर मेडल भी जीते। बैंगलोर के एम प्रकाश ने बोच्चिया में गोल्ड जबकि डिस्कस थ्रो में ब्रोंज मेडल जीता। शांत कुमार ने बोच्चिया के अलग वर्ग में गोल्ड जीता।

नागेश ने एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन किया और डिस्कस थ्रो में  गोल्ड जीता जबकि शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में ब्रोंज मेडल जीता। रेनू कुमार ने जेवलिन में गोल्ड जबकि डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय दल को इतिहास रचने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय दल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'टीम इंडिया के वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स में प्रदर्शन के लिए गर्व करने के 37 कारण हैं। 15 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रोंज। शानदार उपलब्धि।' तेंदुलकर के इस ट्वीट को 2.8 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं जबकि 16 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed