फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Athletes & 4th rank connection

क्या है ओलंपिक और चौथे स्थान का भारतीय कनेक्शन ?

Tue, 16 Aug 2016 03:09 AM IST
Indian Athletes & 4th rank connection
Indian Athletes & 4th rank connection Updated Tue, 16 Aug 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
Indian Athletes & 4th rank connection
दीपा कर्माकर - फोटो : getty

विज्ञापन
 दीपा कर्माकर रियो में जिम्नास्टिक के फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर ओलंपिक पदक से चूक गईं। इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक पदक से बेहद करीब से चूके थे। संयोग से वो भी चौथे पायदान पर रहे।  जो भारतीय  खिलाड़ी ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे वे सभी भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। अब 23 वर्षीय दीपा कर्माकर का  नाम भी उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है।  

क्या है ओलंपिक और 4 थे स्थान का भारतीय कनेक्शन

Indian Athletes & 4th rank connection
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह आजादी के बाद से अब तक के सबसे सफल भारतीय एथलीट हैं। 1960 में रोम ओलंपिक में 400 मी दौड़ के फाइनल में मिल्खा सिंह ने भाग लिया था। इस दौड़ का फैसला फोटो फिनिश के आधार पर हुआ था। डेविस, कॉफ़मैन, स्पेंस और मिल्खा चारों ने 45.9 सेकेंड का पुराना ओलंपिक रिकार्ड तोड़ दिया था। लेकिन मिल्खा को 45.6 सेकेंड में दौड़ पूरी कर 4 थे स्थान से संतोष करना पड़ा था। पदक और मिल्खा के बीच महज कुछ सेकेंड की दूरी रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ओलंपिक और 4 थे स्थान का भारतीय कनेक्शन

Indian Athletes & 4th rank connection
पीटी ऊषा - फोटो : reuters
पीटी ऊषा

उड़न परी के नाम से विख्यात पीटी ऊषा अमेरिका के  1984 में लॉज एंजलिस में आयोजित ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थीं। वह 400मी बाधा दौड़ के सेमी फाइनल में पहले स्थान पर रही थीं लेकिन फाइनल में वह चौथे स्थान पर रहीं, कांस्य पदक का फैसला फोटो फिनिश से हुआ और वह सेकेंड के 100वें हिस्से के अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं थीं। 
विज्ञापन

Indian Athletes & 4th rank connection
अभिनव बिंद्रा - फोटो : getty
अभिनव बिंद्रा 

बीजिंग ओलंपिक के 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा रियो में कांस्य पदक से चूक गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जब तीसरे और चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ियों का स्कोर बराबर हो गया तो शूट आउट में बिंद्रा ने 10.2 का स्कोर किया लेकिन दूसरे प्रतियोगी ने 10.7 का स्कोर कर तीसरी स्थान हासिल किया। बिंद्रा महज 0.5 अंकों के अंतर से दूसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए। 

Indian Athletes & 4th rank connection
सायना मिर्जा- रोहन बोपन्ना - फोटो : getty
सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक मैच में अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से हारकर चौथे स्थान पर रही। पहला सेट हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे सेट में वापसी करने की पुरजोर कोशिश की, एक समय यह जोड़ी 5-4 के अंतर से आगे थी लेकिन अंत में अमेरिकी जोड़ी ने मैच 1-6, 5-7 के अंतर से जीत सानिया-बोपन्ना के अरमानों पर पानी फेर दिया। 
 

Indian Athletes & 4th rank connection
पेस भूपति - फोटो : getty
लिएंडर पेस-महेश भूपति  

इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी साल 2004 में एथेंस ओलंपिक के पुरुषों की युगल स्पर्धा के कांस्य पदक मैच हर कर चौथे स्थान पर रही थी। उस वक्त भी लोगों को आशा थी कि भारत टेनिस में कोई न कोई पदक जरूर जीतेगा लेकिन भारत के टेनिस खिलाड़ियों की झोली खाली रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed