फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones

कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक खेल रद्द होने के बाद क्या बोले भारतीय खिलाड़ी?

Tue, 24 Mar 2020 11:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones
ओलंपिक में भारत - फोटो : ट्विटर

जिंदगी पहले है, हम इंतजार कर सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों के कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की यह पहली प्रतिक्रिया थी। हर चार साल में होने वाले ओलंपिक खेल टोक्यो में 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच आयोजित किए जाने थे, लेकिन जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक के बीच टेलीफोन पर बातचीत के बाद इन्हें अगले साल गर्मियों तक स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने कहा, 'अभी स्थिति अच्छी नहीं है। जिंदगी पहले आती है, हर चीज के लिए इंतजार किया जा सकता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिसने भी फैसला किया, उन्होंने इस पर गौर किया। मेरा मानना है कि यह सभी के लिए अच्छा है। अब मुझे अभ्यास के लिए अधिक समय मिल जाएगा। हम अपने अभ्यास कार्यक्रम को बढ़ा सकते हैं और यह केवल मेरे लिए नहीं है। यह दुनिया भर के खिलाड़ियों पर लागू होता है।'

विज्ञापन

Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones

लंदन ओलंपिक की एक अन्य कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। भारतीय महिला शटलर ने कहा, 'खुशी है कि इन्हें स्थगित कर दिया गया हालांकि हम कुछ खिलाड़ी क्वॉलिफाइ नहीं कर पाए थे। हम यह जानने के इच्छुक हैं कि आगे क्वॉलिफिकेशन की प्रक्रिया कैसे होगी।'

भारत की तरफ से पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, 'यह अच्छा फैसला है क्योंकि हर कोई परेशान है। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। कोई भी ढंग से अभ्यास नहीं कर पा रहा था। यह केवल भारत से जुड़ा मामला नहीं है, पूरे विश्व की बात है। हमें सबसे पहले इस महामारी से लोगों को बचाना होगा।'

Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones
मीराबाई चानू - फोटो : pti

पूर्व विश्व चैंपियन महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू का भी मानना है कि यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हुआ वह अच्छे के लिए हुआ। अब हमें तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा। यह मेरे प्रदर्शन के लिए अच्छा है। मैं अभ्यास जारी रखूंगी।'

निशानेबाज राही सरनोबत ने कहा, 'हम अभ्यास नहीं कर पा रहे थे और इसलिए हमें तैयारी के लिए 3-4 महीने और चाहिए थे। अब हम नए सिरे से तैयारियां कर सकते हैं।' 

विज्ञापन

Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones
रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

कुश्ती में 57 किग्रा में ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाले पहलवान रवि दहिया ने कहा, 'हम इस साल के ओलिंपिक के लिए तैयार थे। हम तैयार थे लेकिन जब ऐसा कुछ होता है तो आप क्या कर सकते हैं। हम हमारे नियंत्रण से बाहर है। हम 2021 के लिए फिर से तैयारी करेंगे।'

पहली बार ओलंपिक में भाग लेने की तैयारी में जुटे चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी ने भी इन खिलाड़ियों की हां में हां मिलाईं। शेट्टी ने कहा, 'अभी सही फैसला किया गया। यह दुखद है लेकिन वर्तमान परिस्थिति में यह समझदार फैसला है।'

Indian athlete reaction after Tokyo olympic postpones
दीपिका कुमारी - फोटो : getty

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने कहा, 'कहते हैं न कि जान है तो जहां है। सबसे पहले मैं प्रार्थना करती हूं कि सब कुछ सामान्य हो जाए और दुनिया कोरोना वायरस से सुरक्षित रहे।' 

राइफल निशानेबाज अंजुम मोद्गिल ने कहा, 'इसकी सख्त जरूरत थी क्योंकि दुनिया में कोई भी खिलाड़ी तैयारी नहीं कर पा रहा था। यह अच्छा है कि ओलंपिक स्थगित कर दिए गए। अब हमारे पास अच्छी तरह से तैयार होने और योजना बनाने का समय होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed