{"_id":"601388888ebc3e333c45283d","slug":"indian-archery-olympic-team-will-be-selected-in-march-after-final-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में चयनित होगी तीरंदाजी की ओलंपिक टीम, पांच से आठ मार्च को होंगे फाइनल ट्रायल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मार्च में चयनित होगी तीरंदाजी की ओलंपिक टीम, पांच से आठ मार्च को होंगे फाइनल ट्रायल
Fri, 29 Jan 2021 09:31 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Jan 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाज
- फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन मार्च में हो जाएगा। तीरंदाजी संघ ने ओलंपिक का अंतिम ट्रायल पांच से आठ मार्च को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में कराने का फैसला लिया है। इस ट्रायल में पुणे में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में शामिल आठ-आठ पुरुष और महिला तीरंदाज शिरकत करेंगे। इनमें से पहले चार तीरंदाज ए और बाद के चार बी टीम में शामिल होंगे। महिला ए टीम ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में जबकि पुरुष ए टीम के शीर्ष तीन तीरंदाज ओलंपिक में खेलेंगे। महिला टीम ने अब तक ओलंपिक का टिकट हासिल नहीं किया है। सिर्फ दीपिका कुमारी ने क्वालिफाई किया है। पुरुषों में तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव, और अतानु दास की टीम ने ओलंपिक का टिकट लिया है।
विज्ञापन
कंपाउंड तीरंदाजों का भी होगा ट्रायल :
रिकर्व के बाद तीरंदाजी संघ ने कंपाउंड तीरंदाजों का भी ट्रायल कराने का फैसला लिया है। ये ट्रायल दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 30 व 31 जनवरी को होंगे। इनमें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा और रजत चौहान सहित कई दिग्गज तीरंदाज शामिल होंगे। ट्रायल के जरिए 12-12 पुरुष-महिला तीरंदाजों का चयन कर शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन