फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Archery Association announced the first season of Archery League, know about this tournament

Archery League: भारतीय तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजी लीग के पहले सत्र की घोषणा की, जानें इस टूर्नामेंट के बारे में

Mon, 04 Aug 2025 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Aug 2025 03:17 PM IST
सार

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा, 'हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे । हम सभी को मिलकर इस लीग के जरिये देश में खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है।'

विज्ञापन
Indian Archery Association announced the first season of Archery League, know about this tournament
तीरंदाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने सोमवार को पहली तीरंदाजी लीग की घोषणा की जिसमें दुनिया भर के महिला और पुरूष रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में भाग लेंगे। लीग का पहला सत्र दिल्ली के यमुना खेल परिसर में अक्टूबर में आयोजित हो सकता है जो 11 दिन तक चलेगा । इसे विश्व तीरंदाजी, विश्व तीरंदाजी एशिया और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा, 'हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे । हम सभी को मिलकर इस लीग के जरिये देश में खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है।' विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा ,‘‘ इस पहल से भारतीय और विदेशी तीरंदाजों में प्रतिस्पर्धी भावना विकसित होगी और उनके प्रदर्शन में और निखार आयेगा । इससे वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सकेंगे ।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed