फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian archers in Youth World Archery Championship 2021 won five medals including 3 gold

आर्चरी: युवा विश्व तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों का कमाल, 3 स्वर्ण समेत जीते पांच मेडल

Sun, 15 Aug 2021 03:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉक्लॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉक्लॉ Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 15 Aug 2021 03:00 PM IST
सार

पौलैंड में खेली जा रही युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय तीरंदाजों ने इस प्रतियोगिता में दबदबा कायम करते हुए तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
Indian archers in Youth World Archery Championship 2021 won five medals including 3 gold
विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तीरंदाजों ने शनिवार को यहां कंपाउंड वर्ग में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर युवा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एशिया की मजबूत मानी जाने वाली कोरिया और चीन की अनुपस्थिति में भारतीय तीरंदाजों की टीम अंडर -18 (कैडेट) वर्ग में दबदबा कायम करते हुए पुरुष, महिला और मिश्रित जोड़ी वर्ग में विश्व चैंपियन बनकर उभरीं। 

विज्ञापन


क्वालिफिकेशन दौर में विश्व रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहने वाली प्रिया गुर्जर को व्यक्तिगत स्पर्धा में सेलीन रोड्रिग्ज से तीन अंकों (136-139) से हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


परनीत कौर ने ग्रेट ब्रिटेन की हैली बोल्टन को 140-135 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रिया, परनीत और रिधु सेंथिल कुमार की महिला टीम ने रैंकिंग चरण में संयुक्त रूप से 2067 अंकों के साथ पिछले रिकॉर्ड में 22 अंक का सुधार किया। इस टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में तुर्की को 228-216 अंकों से मात दी। कुशल दलाल, साहिल चौधरी और नितिन अपार की पुरुष टीम ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका को 233-231 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल के तीसरे चरण में भारतीय तीरंदाजों ने 10 अंकों के पांच निशाने लगाये जिससे उन्होंने अमेरिका पर बढ़त कायम की। इसके बाद प्रिया और दलाल की मिश्रित वर्ग की शीर्ष वरीय जोड़ी ने कैडेट टीम स्पर्धा में अमेरिका को 155-152 से हराकर देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed