उपलब्धि: तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर बनीं दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज
देश की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाते हुुए दुनिया के नंबर एक तीरंदाज की रैैंक हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में इतिहास रच दिया। विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक पूरी। इस जीत के साथ दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है।
रांची से ताल्लुक रखने वाली 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
सोमवार को विश्व तीरंदाजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट कर कहा गया, दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
This is going to take Deepika to the number one spot in the world rankings on Monday!
— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021
🥇 🇮🇳 Deepika Kumari
🥈 🇷🇺 Elena Osipova
🥉 🇺🇸 Mackenzie Brown#ArcheryWorldCup pic.twitter.com/6yizeEndyo
दीपिका के तीरंदाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने और विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर उनके पिता ने प्रसंन्ता जाहिर करते हुए कहा, हम दीपिका की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं, उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में मेडल हासिल करना है, हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने पति के साथ ओलंपिक से स्वर्ण पदक लाएगी।
Archer Deepika Kumari won 3 gold medals at World Cup Stage 3 and regained World No 1 ranking in women's individual recurve.
— ANI (@ANI) June 28, 2021
Her father, in Ranchi, says, "We're very happy. Her next goal is Olympics, we hope that she along with her husband (Atanu Das) will bring a gold medal." pic.twitter.com/Bsi52c2cTE
इसके बाद उन्होंने अपने पति अतानू दास के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद नीदरलैंड के सेफ वान डेन और गैब्रिएला की जोड़ी को 5-3 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद रांची की राजकुमारी ने रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीपिका के ओवर ऑल पदकों की बात की जाए तो 9 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।